SL vs BAN 3rd ODI 2025 Dream11 Team Prediction: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच में होगा कड़क मुकाबला, जानिए कैसे चुने बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान तंजीर इस्लाम(BAN) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म चैरिथ असलांका(SL) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Dream11 Fantacy Prediction: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, क्योंकि दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने करारी जीत दर्ज की थी, जहां चरिथ असलंका की शानदार शतकीय पारी और वानिंदु हसरंगा की चार विकेट की घातक गेंदबाज़ी ने टीम को 77 रन से जीत दिलाई थी. उस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे बांग्लादेश पार नहीं कर सका. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे होगा निर्णायक मुकाबला? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
हालांकि दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में तानवीर इस्लाम ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट झटके और श्रीलंका की रनचेज को धराशायी कर दिया. अब दोनों टीमें 8 जुलाई को पल्लेकेले में होने वाले निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सीरीज़ अपने नाम करेगी. यह मुकाबला केवल जीत या हार का नहीं बल्कि आगामी टी20 श्रृंखला से पहले आत्मविश्वास हासिल करने का भी मौका होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

