SL vs AUS 2nd ODI 2025 Dream11 Team Prediction: दूसरा वनडे में श्रीलंका सीरीज पर जमाएगी कब्जा या ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी! यहां देखें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 14 फरवरी को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd ODI 2025 Dream11 Team Prediction: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 14 फरवरी को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन पर सिमट गई थी. जवाब में मेहमान टीम 165 रन पर सिमट गई. अब दूसरे वनडे में श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. पहले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले कप्तान चरिथ असलांका एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढें: ZIM vs IRE 1st ODI, Harare Pitch Report And Stats: पहले वनडे में आयरलैंड को कड़ी चुनौती देगी जिम्बाब्वे, जानें हरारे स्पोर्ट्स क्लब के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज के पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे वनडे में वापसी करने की होगी. कप्तान स्टीव स्मिथ पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे मैच में पारी खेलने के लिए उत्सुक होंगे. एलेक्स कैरी जिन्होंने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. ऐसे में एक बार फिर इनके ऊपर सभी की निगाहें होंगी.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में 105 बार भिड़ी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.ऑस्ट्रेलिया ने 105 में से 64 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 37 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहा है. इससे इतना पता चलता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन श्रीलंका को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

आर. प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनरों के लिए जाना जाता है, यहां की पिच पर टर्न और अलग-अलग उछाल देखने को मिलता है. खासकर जब खेल आगे बढ़ता है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज़ों को लगातार उछाल और कम दरारें ज़्यादा आसान लगती हैं. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है. सतह खराब होती जाती है. जिससे स्कोर करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. स्पिनर इन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं क्योंकि गेंद तेज़ी से पकड़ती है और मुड़ती है. पिछले मैच में कम स्कोरिंग होने और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के जीतने की संभावना ज़्यादा होने के कारण, टॉस अहम भूमिका निभाएगा और दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस. इसके अलावा एलेक्स कैरी भी है. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: पथुम निसांका,स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन (मार्नस लाबुशेन की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, कूपर कोनोली, चरिथ असलांका / मैथ्यू शॉर्ट (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, महीश थीक्षाना

कप्तान और उपकप्तान: चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\