क्रिकेट

Shubman Gill Record: जल्द ही शुभमन गिल तोड़ सकते हैं विराट कोहली के ये अनोखा रिकॉर्ड, यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

विराट कोहली को शतक जमाने में महारथ हासिल है. विराट कोहली ने साल 2017 में एक कैलेंडर वर्ष में कुल 6 शतक जमाए थे. शुभमन गिल के नाम इस साल पहले से ही 3 वनडे शतक हैं. शुभमन गिल को विराट कोहली से आगे निकलने के लिए 4 और शतकों की जरूरत है. आने वाले कुछ महीनों में टीम इंडिया को ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने है.

Shubman Gill Record: जल्द ही शुभमन गिल तोड़ सकते हैं विराट कोहली के ये अनोखा रिकॉर्ड, यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें
Shubman Gill (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. एशिया कप (Asia Cup) और आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) में भारत की सफलता के लिए शुभमन गिल की फॉर्म काफी अहम साबित हो सकती हैं. शुभमन गिल की बल्लेबाजी में विराट कोहली (Virat Kohli) की जैसी ही निरंतरता नजर आती है. आगामी दिनों में शुभमन गिल के पास विराट कोहली के कई रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा.

सबसे तेज 2,000 वनडे रन

एक रिकॉर्ड जिसमें शुभमन गिल के विराट कोहली को पछाड़ने की सबसे ज्यादा संभावना है, वह सबसे तेज 2,000 वनडे रन का है. विराट कोहली ने 53 पारियों में 2,000 वनडे रन पूरे किए थे. जबकि शुभमन गिल अब तक 27 वनडे मैचों में 1,437 रन बना चुके हैं. IND vs PAK Asia Cup 2023: पल्लेकल स्टेडियम में राज करती है टीम इंडिया, बेमिसाल है जीत का रिकॉर्ड; यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

शुभमन गिल इस मामले में किंग कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं. इसी साल शुभमन गिल 19 मैचों में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए थे. विराट कोहली 24 पारियों में यहां तक पहुंचे थे.

एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

एशिया कप के वनडे क्रिकेट के एक सीजन में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2012 में आया था. साल 2012 में विराट कोहली ने 3 पारियों में 357 रन बनाए थे. उस दौरान विराट कोहली ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाए थे. इस बार भारत को एशिया कप में 5-6 मैच खेलने हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि गिल इस रिकॉर्ड को पार कर लेंगे. शुभमन गिल की लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है.

लगातार सबसे ज्यादा वनडे अर्द्धशतक

बता दें कि 'रन मशीन' विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 3 बार लगातार 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. पहली बार साल 2012 में, दूसरी बार 2013 में और तीसरी बार 2019 में उन्होंने ऐसा किया था. शुभमन गिल के लिए इस उल्लेखनीय उपलब्धि को दोहराना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन वह अपनी निरंतरता के लिए जाने जाते हैं. शुभमन गिल को पता है कि एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी फॉर्म उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 जैसे सबसे बड़े मंच पर पर्याप्त आत्मविश्वास देगी.

सबसे तेज वनडे शतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पारी की शुरुआत में पिच पर अपनी नजरें जमाते हैं और सिंगल्स चुराने पर ज्यादा ध्यान देते हैं. इसके बाद बाउंड्री ढूंढना विराट कोहली की खेलने की शैली है. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का सबसे तेज शतक साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था. तब विराट कोहली ने 52 गेंदों में यह कारनामा किया था. शुभमन गिल ने कई बार तेज पारियां खेली है. ऐसे में विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को भी शुभमन गिल पार कर सकते हैं.

एक साल में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली को शतक जमाने में महारथ हासिल है. विराट कोहली ने साल 2017 में एक कैलेंडर वर्ष में कुल 6 शतक जमाए थे. शुभमन गिल के नाम इस साल पहले से ही 3 वनडे शतक हैं. शुभमन गिल को विराट कोहली से आगे निकलने के लिए 4 और शतकों की जरूरत है. आने वाले कुछ महीनों में टीम इंडिया को ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने है. ऐसे में शुभमन गिल के पास विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).