क्रिकेट

Shubhman Gill on Captaincy: "किसी खास शैली में नहीं, हालात के हिसाब से लूंगा फैसले"-युवा कप्तान का आत्मविश्वास भरा बयान

शुभमन गिल को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज उनकी कप्तानी में पहली होगी. गिल ने कहा कि उनकी कोई तय कप्तानी शैली नहीं है, वह समय के साथ इसे विकसित करेंगे और प्रदर्शन से उदाहरण पेश करना चाहेंगे.

Shubhman Gill on Captaincy:
Shubman Gill (Photo: @gujarat_titans)

Shubhman Gill on Captaincy:  शुभमन गिल भारतीय टीम के उपकप्तान रहे हैं और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया है, जहां 2024 में हार्दिक पांड्या से यह जिम्मेदारी लेने के बाद 2025 के संस्करण में वह टीम को प्लेऑफ तक ले आए थे. पंजाब के फाजिल्का से संबंध रखने वाले 25 साल के शुभमन गिल को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज है.

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कप्तानी की कोई खास शैली तय नहीं की है और वह इसे आने वाले समय में विकसित होने देना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाड़ियों के साथ खूब संवाद करना और उदाहरण पेश करना चाहेंगे. गिल ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर आप निश्चित तौर पर उदाहरण पेश करके, अपने प्रदर्शन से नेतृत्व करना चाहते हैं. हालांकि बल्लेबाजी के दौरान मैं कप्तान नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर जाता हूं. मैं औसत और संख्याएं नहीं देखता. लेकिन मैं निश्चित तौर पर चाहता हूं कि मेरा मूल्यांकन मेरे प्रदर्शन से हो." इंग्लैंड और उनकी 'बैजबॉल' शैली के बेरोकटोक आक्रामक खेल के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा कि उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान इसका अनुभव किया है. यह भी पढ़ें: Scotland vs Netherlands, 76th Match Live Streaming In India: स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड के बीच कल खेला जाएगा हाई वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

गिल ने कहा, "वे एक खास तरीके से खेलते हैं, हमने भारत में भी ऐसा देखा है। यह हमारे लिए रोमांचक है। यह हमें अवसर देता है. और मुझे लगता है कि अगर हम अपनी योजनाओं के मुताबिक खेले तो वे दबाव में आ जाएंगे।" गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच खेलेगा। दोनों देशों ने आखिरी बार 2023-24 सीजन में भारत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी. दौरे पर एक कप्तान के साथ-साथ एक बल्लेबाज के तौर पर भी शुभमन गिल की परीक्षा होनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).