Shubman Gill New Record: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के साथ एलीट लिस्ट में हुए शामिल

गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने 26 साल की उम्र से पहले एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे कप्तान बनकर आईपीएल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के दौरान गिल की 46 गेंदों में 43 रनों की पारी ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर नाटकीय जीत हासिल करने में मदद की.

Shubman Gill (Photo: @gujarat_titans)

Shubman Gill New Record: गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने 26 साल की उम्र से पहले एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे कप्तान बनकर आईपीएल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के दौरान गिल की 46 गेंदों में 43 रनों की पारी ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर नाटकीय जीत हासिल करने में मदद की. गिल को उनके शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा उन्होंने ने इस मैच में तीन अहम कैच भी पकड़े. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में जीत करने के साथ 16 अंक हासिल किये और तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. इस बीच शुभमन गिल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

यह भी पढें: IPL 2025: हार्दिक पंड्या और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर लगा जुर्मान, आईपीएल आचार संहिता का किया उल्लंघन

गिल ने 500+ आईपीएल रन बनाकर एलीट कप्तानी क्लब में प्रवेश किया

दरअसल, महज 25 साल की उम्र में शुभमन गिल ने अब विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के साथ एक सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीसरे युवा आईपीएल कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली ने 2013 में हासिल की थी. जब उन्होंने आरसीबी की अगुआई की थी और 24 साल की उम्र में 16 मैचों में 634 रन बनाए थे. 2020 में श्रेयस अय्यर जो उस समय 25 वर्ष के थे. उन्होंने ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 मैचों में 519 रन बनाकर बेंचमार्क की बराबरी की और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

24 वर्ष 186 दिन – विराट कोहली (2013)

25 वर्ष 241 दिन – शुभमन गिल (2025)*

25 वर्ष 340 दिन – श्रेयस अय्यर (2020)

26 वर्ष 198 दिन – विराट कोहली (2015)

27 वर्ष 91 दिन – रुतुराज गायकवाड़ (2024)

27 वर्ष 184 दिन – विराट कोहली (2016)

27 वर्ष 218 दिन – केन विलियमसन (2018)

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल का 2025 का आईपीएल अभियान शानदार रहा है, इस स्टार बल्लेबाज ने 11 मैचों में 50.80 की शानदार औसत और 152 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं. उनके टैली में पांच अर्धशतक शामिल हैं, जिससे वह मौजूदा सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड