Shikhar Dhawan Ties Knot With Girlfriend Sophie Shine: 40 साल की उम्र में शिखर धवन ने की दूसरी शादी, आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे

यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. उन्होंने साल 2012 में किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. उस शादी से उनके एक बेटा जोरावर है, जबकि आयशा की पहले से दो बेटियां थीं. हालांकि साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. दिल्ली की एक अदालत ने तलाक को मंजूरी देते हुए कहा था कि धवन को मानसिक आघात पहुंचा, क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें कई वर्षों तक उनके इकलौते बेटे से दूर रखा था.

Shikhar Dhawan Ties Knot With Girlfriend Sophie Shine: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार 21 फरवरी को 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए. शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. 12 जनवरी को दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. Sophie Shine And Shikhar Dhawan Spark Dating Rumours: सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं शिखर धवन? पहले एयरपोर्ट फिर भारत बांग्लादेश मैच में साथ आए नजर

कौन हैं सोफी शाइन

सोफी शाइन एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है. साथ ही उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की है.

फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं. सोफी अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं, हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

2 साल से डेट कर रहे थे धवन और सोफी

शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले करीब दो सालों से रिलेशनशिप में थे. दोनों को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान साथ देखा गया था. इसके बाद एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में भी दोनों साथ नजर आए थे, जहां धवन ने इशारों में कहा था कि उन्हें दोबारा प्यार मिल गया है.

मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और जनवरी 2026 में सगाई कर ली. अब फरवरी 2026 में दोनों ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है.

युजवेंद्र चहल शिखर धवन की शादी में शामिल हुए:

 

यह रही रिलेशनशिप टाइमलाइन:

संबंध का चरण तारीख
पहली सार्वजनिक उपस्थिति फरवरी 2025 (चैंपियंस ट्रॉफी, दुबई)
रिश्ते की आधिकारिक घोषणा (इंस्टाग्राम) मई 2025
सगाई की घोषणा 12 जनवरी 2026
संगीत समारोह 19 फरवरी 2026
विवाह समारोह 21 फरवरी 2026

संगीत समारोह की तस्वीरें:

 

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. उन्होंने साल 2012 में किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. उस शादी से उनके एक बेटा जोरावर है, जबकि आयशा की पहले से दो बेटियां थीं. हालांकि साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. दिल्ली की एक अदालत ने तलाक को मंजूरी देते हुए कहा था कि धवन को मानसिक आघात पहुंचा, क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें कई वर्षों तक उनके इकलौते बेटे से दूर रखा था.

शिखर धवन की दूसरी शादी की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी शादी की तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं.

Share Now

\