शिखर धवन ने जिम में किया ब्रेक डांस, देखें वीडियो

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बीते गुरूवार को अपने जीवन काल का 34वां जन्मदिन पूरा किया. इस दौरान उन्हें उनके कई साथी खिलाड़ियों ने जन्मदिन की बधाई दी. शिखर धवन टीम इंडिया में अपने फिटनेस और खुश मिजाज को लेकर मशहुर हैं.

शिखर धवन (Photo Credits: Twitter/Shikhar Dhawan)

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने बीते गुरूवार को अपने जीवन काल का 34वां जन्मदिन पूरा किया. इस दौरान उन्हें उनके कई साथी खिलाड़ियों ने जन्मदिन की बधाई दी. शिखर धवन टीम इंडिया में अपने फिटनेस और खुश मिजाज को लेकर मशहुर हैं. इसी फिटनेस और मिजाज का उन्होंने एक नमूना आज ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड करते हुए पेस किया है. इस वीडियो में वह जिम में एक गानें पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान धवन काफी फिट नजर आए.

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रहे T20 सीरीज के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन मैच से पहले उनके चोटिल हो जानें के बाद चयनकर्ताओं ने केरल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजु सैमसन (Sanju Samson) को टीम में मौका दिया है. बता दें कि धवन को वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है. अगर वह मैच से पहले फिट हो जातें हैं तो उन्हें आगामी वनडे सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Shikhar Dhawan: शिखर धवन के जन्मदिन पर हरभजन सिंह ने किया खास अंदाज में विश

बता दें कि शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 34 टेस्ट, 133 वनडे और 58 T20 मैच खेले हैं. धवन ने देश के लिए 34 टेस्ट मैच के 58 पारी में 2315 रन बनाए हैं, वहीं 133 वनडे मैच के 131 इनिंग्स में 5518 और 58 T20 मैच के 57 इनिंग्स में 1504 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी