क्रिकेट

Amanjot Kaur Quick Facts: कभी 'क्रिकेट किट' के लिए किया संघर्ष, हर कदम पर पिता के साथ ने बनाया अमनजोत कौर को वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए कैसा रहा है फर्श से अर्श तक का सफ़र

कमलजोत कौर ने बहन के संघर्ष को याद करते हुए कहा, "हमने अमनजोत की जर्नी देखी है. हमारा सपना उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते देखना था. आखिरकार, भारत ने इस खिताब को जीत भी लिया. हमने उन्हें डोमेस्टिक से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते देखा है. क्रिकेट किट बहुत महंगी होती थी. इसे खरीदने के लिए हमने काफी संघर्ष किया. ह

Amanjot Kaur Quick Facts: कभी 'क्रिकेट किट' के लिए किया संघर्ष, हर कदम पर पिता के साथ ने बनाया अमनजोत कौर को वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए कैसा रहा है फर्श से अर्श तक का सफ़र
Amanjot Kaur(Photo Credit: X/@BCCIWomen)

Amanjot Kaur Quick Facts: महिला विश्व कप 2025 की विजेता अमनजोत कौर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. एक दौर था, जब अमनजोत क्रिकेट किट खरीदने के लिए भी बहुत मुश्किल से पैसे जुटा पाती थीं. हालांकि, इस बीच उन्हें हर कदम पर पिता का साथ मिला. भारत ने रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अमनजोत कौर ने 14 गेंदों में 1 चौके के साथ 12 रन की पारी खेली. भले ही उन्होंने 4 ओवरों में 34 रन देने के बावजूद कोई विकेट नहीं हासिल किया, लेकिन साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को कैच आउट करने के अलावा, ताजमिन ब्रित्स को रन आउट करने में भी अहम योगदान दिया. गूगल ने वर्चुअल आतिशबाज़ी एनीमेशन से मनाया भारत की ऐतिहासिक आईसीसी महिला विश्व कप जीत का जश्न

महिला वनडे विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर अमनजोत कौर की बहन कमलजोत कौर ने आईएएनएस से कहा, "जब भी हमारी बात होती है, तो अमनजोत काफी आत्मविश्वासी लगती हैं. फाइनल मैच के दौरान हम चाहते थे कि लौरा वोल्वार्ड्ट जल्द आउट हो जाएं, लेकिन उन्होंने शतक लगाया। आखिरकार, अमनजोत ने ही उनका कैच लिया.

कमलजोत कौर ने बहन के संघर्ष को याद करते हुए कहा, "हमने अमनजोत की जर्नी देखी है. हमारा सपना उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते देखना था. आखिरकार, भारत ने इस खिताब को जीत भी लिया. हमने उन्हें डोमेस्टिक से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते देखा है. क्रिकेट किट बहुत महंगी होती थी. इसे खरीदने के लिए हमने काफी संघर्ष किया. हमारे पिता ने काफी सहयोग किया. स्कूल छोड़ना और वहां से वापस लाना उनकी ही जिम्मेदारी थी। हमने यह देखा है कि सपने आखिरकार सच होते हैं."

नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला विश्व कप खिताब है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).