Bangladesh: सितंबर में ट्रेनिंग शुरू करेंगे Shakib Al Hasan, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर नजर

बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन अगले महीने से सावर में बीकेएसपी में ट्रेनिंग पर वापसी करेंगे. शाकिब की नजरें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर रहेंगी. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी नियम के उल्लंघन के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा था जो 29 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है.

शाकिब अल हसन (Photo Credits: Getty Images)

बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन अगले महीने से सावर में बीकेएसपी में ट्रेनिंग पर वापसी करेंगे. शाकिब की नजरें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर रहेंगी. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी नियम के उल्लंघन के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा था जो 29 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है. शाकिब इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और वह अगस्त के अंत में ढाका आने की योजना बना रहे हैं ताकि वह कैम्प में हिस्सा ले सकें.

शाकिब के मेंटॉर नजमुल अबेदीन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "शाकिब अगले महीने बीकेएसपी आएंगे जहां उनको प्रशिक्षक और ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे. हमारे पास ऐसे कोच हैं जो कैम्प में ही रह रहे हैं इसलिए हम उनके साथ काम कर सकते हैं। शाकिब को हर चीज उपलब्ध होगी."

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, शाकिब अल हसन पर 2 साल का बैन

शाकिब ने अपने देश के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 206 वनडे और 76 टी-20 मैच खेले हैं. पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में उन्होंने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\