शाहिद अफरीदी ने फिर छेड़ा कश्मीर मुद्दे का अलाप, ट्विटर यूजर्स ने लगाई क्लास

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर मामले को उठाया है. अफरीदी ने बीते शुक्रवार को रात 10.30 बजे ट्वीट करते हुए कहा कि, 'कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है. सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है.

शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बार फिर कश्मीर मामले को उठाया है. अफरीदी ने बीते शुक्रवार को रात 10.30 बजे ट्वीट करते हुए कहा कि, 'कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है. सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है. कश्मीर को बचाएं.' बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे को उठाया है. अफरीदी ने इससे पहले भी कई बार कश्मीर को लेकर अपने बयान दिए हैं.

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट के बाद एक इंटरनेट यूजर्स ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है. बलूचिस्तान को बचाएं.' वहीं उनके इस बयान पर एक दूसरे इंटरनेट यूजर्स ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए. सपने देख. सब हाथ से जाएगा. संभल जाओ.'

यह भी पढ़ें- COVID-19 लॉकडाउन के बीच पाकिस्तान में हिन्दुओं के मसीहा बनें शाहिद अफरीदी, मंदिर में जाकर लोगों तक पहुंचाई मदद

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 27 टेस्ट मैच खेलते हुए 48 इनिंग्स में 1716 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 398 वनडे मैच खेलते हुए 369 इनिंग्स में 8064 और 99 T20 मैच खेलते हुए 91 इनिंग्स में 1416 रन बनाए हैं.

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 48, वनडे में 395 और T20 में 98 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\