वर्ल्ड कप के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी ने पत्‍नी के लिए तोडा BCCI का नियम

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के दौरान भारतीय टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा बीसीसीआई से जुड़े नियम को तोड़ने का मामला सामने आया है. फिलहाल यह खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं. बताया जा रहा है कि इस वरिष्ठ खिलाड़ी ने 15 दिन से ज्‍यादा समय तक अपनी पत्‍नी को साथ रखने की विशेष मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति ने इस मांग को ठुकरा दिया था

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Photo Credit: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के दौरान भारतीय टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा बीसीसीआई से जुड़े नियम को तोड़ने का मामला सामने आया है. फिलहाल यह खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं. बताया जा रहा है कि इस वरिष्ठ खिलाड़ी ने 15 दिन से ज्‍यादा समय तक अपनी पत्‍नी को साथ रखने की विशेष मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) के प्रशासकों की समिति (CoA) ने इस मांग को ठुकरा दिया था.

समाचार एजेंसी PTI की खबर के अनुसार, सवालों के घेरे में खड़ा यह वरिष्ठ खिलाड़ी पुरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी पत्‍नी के साथ रहा. इस दौरान उसने इस बारे में न तो भारतीय कप्तान और न ही हेड कोच से इसकी अनुमति ली. दस्‍तावेजों के हवाले से दावा किया गया है कि 3 मई को COA ने इस खिलाड़ी की मांग पर चर्चा की थी लेकिन बाद में इसे ठुकरा गया दिया था.

यह भी पढ़ें- धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा- उन्हें T20 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए

BCCI के एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि जो खिलाड़ी सवालों में है उसे 3 मई की मीटिंग में अनुमति नहीं दी गई थी. उसने 15 दिन के नियम को तोड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\