क्रिकेट

SEC vs MICT, SA20 2025 1st Match Preview: आज सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 फरवरी 2025 को होगा. इस लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से इसके दो सीजन हो चुके हैं और दोनों ही बार एडन माक्ररम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने खिताब जीता है. इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों में कई ऐसे प्लेयर मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं.

SEC vs MICT, SA20 2025 1st Match Preview: आज सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी
सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन (Photo Credits: Twitter)

Sunrisers Eastern Cape vs Mi Cape Town, SA20 2025 1st Match Preview: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 (SA20) का आगाज आज यानी 9 जनवरी से होने वाला है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन (Sunrisers Eastern Cape vs MI Cape Town) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गक़ेबरहा (Gqeberha) के सेंट जॉर्ज ओवल स्टेडियम (St George's Park) में भारतीय समयानुसार रात नौ बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं. पिछले सीजन की चैंपियन टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन अपने पहले ही मैच से लय को हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, एमआई केप टाउन की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं. Sunrisers Eastern Cape vs Mi Cape Town, 1st Match Live Streaming In India: सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें यह मुकाबला

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 फरवरी 2025 को होगा. इस लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से इसके दो सीजन हो चुके हैं और दोनों ही बार एडन माक्ररम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने खिताब जीता है. इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों में कई ऐसे प्लेयर मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं.

लगातार 2 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस सीजन का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में करना चाहेगी. लगातार तीसरे सीजन के लिए सनराइजर्स की अगुआई एडेन मारक्रम करेंगे और ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन और जैक क्रॉली जैसे खिलाड़ी उनके लिए मैदान में उतरेंगे. दूसरी ओर, एमआई केप टाउन की टीम 2024 के खराब सीजन को भुलाकर राशिद खान की कप्तानी में इस बार शानदार आगाज में वापसी करना चाहेगी. एमआई के पास रासी वैन डेर डूसन, रयान रिकेल्टन, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन इनग्राम जैसे कई धुरंधर खिलाड़ी हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SEC vs MICT Head To Head Record)

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन के बीच अबतक कुल चार टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने चारों मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, एमआई केप टाउन की टीम को पहली जीत की तलाश हैं.

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

एसए20 लीग का आगाज सेंट जॉर्ज पार्क में होने जा रहा है, ऐसे में यह पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है. हालांकि गेंदबाजों के पास भी शुरुआत में कुछ न कुछ करने का मौका होगा. इस पिच पर स्पिनर को भी मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. कुल मिलाकर देखें तो आज के मैच में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केपटाउन के बीच मुकाबले में मुख्य खिलाड़ी (Key Players): एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेन्सन, ओटनील बार्टमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, रासी वैन डेर डूसन और राशिद खान ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): सनराइजर्स ईस्टर्न केप के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और एमआई केपटाउन के दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और ओटनील बार्टमैन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन का मैच कब खेला जाएगा?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज गेकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से शुरू होगा.

भारत में टीवी पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन का सीधा प्रसारण कहां देखें?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन का भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉर्डन हरमन, जैक क्रॉली, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, लियाम डॉसन, मार्को जेन्सन, पैट्रिक क्रूगर, क्रेग ओवरटन, रिचर्ड ग्लीसन, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमेलाने.

एमआई केप टाउन: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, रासी वैन डेर डूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, जॉर्ज लिंडे, राशिद खान (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कैगिसो रबाडा, नुवान तुषारा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).