Scotland vs Australia, 3rd T20I Pitch And Weather Report: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें पिच और वेदर रिपोर्ट

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से और दूसरे मुकाबले में 70 रनों से करारी शिकस्त दी हैं. अब सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज एडिनबर्ग में ही खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की टीम अपने खेल के स्तर में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगी.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में शाम साढ़े छह बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 70 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर होगी. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) करते नजर आएंगे. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है.

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से और दूसरे मुकाबले में 70 रनों से करारी शिकस्त दी हैं. अब सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज एडिनबर्ग में ही खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की टीम अपने खेल के स्तर में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगी. Australia Beat Scotland, 2nd T20I 2nd Inning Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 70 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने चार विकेट चटकाए थे. दूसरी तरफ बल्लेबाजी में जोश इंगलिस ने 103 रनों की आतिशी पारी खेली थी. जोश इंगलिस के अलावा कैमरून ग्रीन ने भी 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थीं. अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था. वहीं मौजूदा सीरीज के पहले और दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थीं.

पिच रिपोर्ट

स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला एडिनबर्घ के द ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. अब तक इस मैदान पर कुल 28 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 166 रन है. वहीं, इस एडिनबर्घ के द ग्रेंज क्रिकेट क्लब में सर्वाधिक स्कोर 254 रन रहा है.

वेदर रिपोर्ट

शुक्रवार को एडिनबर्ग में तापमान 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बनी हुई है. पूरे दिन मौसम सुहावना रहेगा. मैच के दौरान बारिश की 20 प्रतिशत उम्मीद है. ह्यूमिडिटी का स्तर 72% रहेगा, जबकि हवा की गति 10 किमी/घंटा रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, चार्ली कैसल, जैस्पर डेविडसन और ब्रैड व्हील.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा और रिले मेरेडिथ.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड