Scotland vs Australia 3rd T20I Highlights: कैमरून ग्रीन ने खेली ताबड़तोड़ पारी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से किया सूपड़ा साफ

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला कल यानी 7 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) स्टेडियम में हुआ. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया.

Cameron Green (Photo: @ESPNcricinfo)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20I Highlights: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला कल यानी 7 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) स्टेडियम में हुआ. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शानदार पारी खेली. ग्रीन ने 39 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 31 रन बनाए. कैमरून ग्रीन को उनके आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में कंगारू टीम ने 3-0 से स्कॉटलैंड का सूपड़ा साफ किया. यह भी पढें: Australia Beat Scotland, 3rd T20I Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

मुकाबले की बात करें तो इस मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी फिर के बार सीरीज में अपना दम खम नही दिखा पाई. स्कॉटलैंड की तरफ सबसे ज्यादा रन ब्रैंडन मैकमुलेन ने बनाए. ब्रैंडन मैकमुलेन ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए. इसके अलावा जॉर्ज मुन्से ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा ओली हेयर्स ने 8 गेंदों में 12 रन, कप्तान रिची बेरिंगटन ने 9 गेंदों में 8 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस ने 13 गेंदों में 7 रन, माइकल लीस्क ने 7 गेंदों में 13 रन, मार्क वॉट 12 गेंदों में 18 रन बनाए. वहीं आस्ट्रेलिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कैमरून ग्रीन के अलावा आरोन हार्डी और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट चटकाए.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच हाईलाइट

ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और एक बार फिर सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 11 गेंदों में 12 रन कप्तान मिशेल मार्श ने 23 गेंदों में 31 रन, टीम डेविड ने 14 गेंदों में 25 रन और आरोन हार्डी ने 6 गेंदों में 11 रन.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\