क्रिकेट

Australia Beat Scotland, 3rd T20I Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 18 रनों के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला.

Australia Beat Scotland, 3rd T20I Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
कैमरून ग्रीन (Photo Credits: Twitter)

Australia National Cricket Team Beat Scotland National Cricket Team Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही स्कॉटलैंड को क्लीन स्वीप कर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 (T20 Series) में 3-0 से कब्जा कर लिया. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर थीं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे थे. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली गई. Scotland vs Australia, 3rd T20I 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 150 रनों का लक्ष्य, ब्रैंडन मैकमुलेन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 18 रनों के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका. इसके बाद जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन ने मिलकर पारी को संभाला.

जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक नहीं सका. स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए. स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा 56 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान ब्रैंडन मैकमुलेन ने तीन छक्के और तीन चौके जड़ें. ब्रैंडन मैकमुलेन के अलावा जॉर्ज मुन्से ने 25 रन बनाए.

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कैमरून ग्रीन के अलावा आरोन हार्डी और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और एक बार फिर सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

पहले टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ 80 रनों की पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड भी आखिरी मुकाबले में महज 12 रन ही बना सकें. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कोहराम मचाया. कैमरून ग्रीन ने 39 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. कैमरून ग्रीन के अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 31 रन बनाए. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैडली करी ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. ब्रैडली करी के अलावा जैक जार्विस और क्रिस्टोफर सोल को एक-एक विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).