NEP vs SCO 6th T20I Tri-Series 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को दिया 193 रनों का लक्ष्य, जॉर्ज मुन्से ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए. स्कॉटिश टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुनसी ने केवल 39 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

नेपाल बनाम स्कॉटलैंड (Photo Credits: File Photo)

Nepal National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच स्कॉटलैंड टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला(Scotland T20I Tri-Series)2025 का 6ठा मुकाबला 20 जून(शुक्रवार) को ग्लासगो (Glasgow) के टिटवुड(Titwood) में खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए. स्कॉटिश टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुनसी ने केवल 39 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नेपाल पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को मुनसी और मार्क वॉट ने तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि वॉट 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन मुनसी और ब्रैंडन मैकमुलेन (42 रन, 30 गेंद) ने मिलकर स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया. कप्तान रिची बेरिंगटन और फिनले मैक्रेथ सस्ते में पवेलियन लौटे, लेकिन माइकल लीस्क (26 रन, 17 गेंद) और मैथ्यू क्रॉस (17 रन, 13 गेंद) ने अंतिम ओवरों में टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

नेपाल की गेंदबाज़ी की बात करें, तो संदीप लामिछाने ने सबसे किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट झटका. ललित राजबंशी और कुशल भुर्तेल ने भी क्रमशः 1-1 विकेट लिया. भुर्तेल ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर मध्यक्रम में स्कॉटलैंड को झटका देने की कोशिश की. नेपाल को जीत के लिए अब 194 रनों की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करना होगा.

Share Now

Tags

Dream11 ICC Cricket World Cup League Two 2027 NEP vs SCO 2025 Dream11 Team Prediction NEP vs SCO Dream11 NEP vs SCO Dream11 Team Prediction Nepal Nepal National Cricket Team Richie Berrington Rohit Paudel SCO vs NEP SCO vs NEP Live Score SCO vs NEP Live Score Update SCO vs NEP Live Streaming In India SCO vs NEP Live Toss SCO vs NEP Pitch Report Scotland Scotland National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2027 77th Match Live Streaming Scotland National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Live Streaming Scotland vs Nepal Scotland vs Nepal Dream 11 Scotland vs Nepal Head To Head Scotland vs Nepal ICC Cricket World Cup League Two 2027 77th Match Live Streaming Scotland vs Nepal Live Match Scorecard Scotland vs Nepal Live Streaming Scotland vs Nepal Live Streaming In India Scotland vs Nepal Stats Scotland vs Nepal Toss Where To Watch Scotland vs Nepal एससीओ बनाम एनईपी एससीओ बनाम एनईपी पिच रिपोर्ट एससीओ बनाम एनईपी भारत में लाइव स्ट्रीमिंग एससीओ बनाम एनईपी लाइव टॉस एससीओ बनाम एनईपी लाइव स्कोर कहां देखें स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड ड्रीम11 नेपाल नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में स्कॉटलैंड बनाम नेपाल लाइव स्ट्रीमिंग रिची बेरिंगटन रोहित पौडेल स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड बनाम नेपाल स्कॉटलैंड बनाम नेपाल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग दो 2027 74वां मैच लाइव स्ट्रीमिंग स्कॉटलैंड बनाम नेपाल आँकड़े स्कॉटलैंड बनाम नेपाल टॉस स्कॉटलैंड बनाम नेपाल ड्रीम 11 स्कॉटलैंड बनाम नेपाल लाइव स्ट्रीमिंग स्कॉटलैंड बनाम नेपाल हेड टू हेड स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\