Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? सोफिया गार्डन में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इस मुकाबले में सैम करन की वापसी इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकती है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज और डोनोवन फेरेरा को अपनी टीम में शामिल किया है. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कार्डिफ में 10 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि, मैनचेस्टर में दूसरा मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में खेला जा रहा हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था. अब पहले टी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. यह भी पढें: England vs South Africa, 1st T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका है. विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने मंगलवार (9 सितंबर) को इस बारे में जानकारी दी है. दरअसल, मिलर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वनडे सीरीज में 2-1 की जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अब टी20 प्रारूप में अपनी बढ़त बनाए रखना चाहेगा. दूसरी ओर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इस मुकाबले में सैम करन की वापसी इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकती है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज और डोनोवन फेरेरा को अपनी टीम में शामिल किया है. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कार्डिफ में 10 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि, मैनचेस्टर में दूसरा मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA T20I Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 12 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर सैम करन की टीम में वापसी हो गई है. सैम करन ने नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी20 खेला था.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ENG vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Scorecard: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का टारगेट, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा हैं इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

England vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच नॉटिंघम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\