क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मैनचेस्टर में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच चौथे टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के तीसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट

दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 166 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 46 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे. टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मैनचेस्टर में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच चौथे टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के तीसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Day 3 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 46 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे. आज तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: India vs England, Manchester Test Match 2025 Day 3 Weather Report: ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा खेल? यहां जानें मैनचेस्टर के मौसम का हाल

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की पहली पारी

दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 166 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 46 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे. टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई.

टीम इंडिया की पहली पारी

मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 114.1 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड बनाम भारत (ENG vs IND) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन भारत की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).