क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लंदन में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांचवें टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 64 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे. करुण नायर नाबाद 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को स्टार गेंदबाज गस एटकिंसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जोश टोंग्यू और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लंदन में इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांचवें टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match 2025 Day 2 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में खेला जा रहा हैं. चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर टीम इंडिया पांचवां टेस्ट जीत जाती हैं, तो सीरीज ड्रा पर समाप्त होगा. वहीं, टीम इंडिया अगर पांचवां टेस्ट हार जाती हैं या फिर ड्रा हो जाता हैं तो टीम इंडिया सीरीज गवां देगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 64 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे. करुण नायर नाबाद 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. आज यानी 1 अगस्त को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: England vs India, London Test Match 2025 Day 2 Live Weather Report: ओवल टेस्ट में दूसरे दिन बारिश फिर से करेगी मैच का मजा किरकिरा या खेला जाएगा पूरे दिन का खेल? यहां देखें दिन की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया की पहली पारी

लंदन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 83 रन तक लेकर गए. टीम इंडिया की तरफ से करुण नायर ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 64 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे. करुण नायर नाबाद 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को स्टार गेंदबाज गस एटकिंसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जोश टोंग्यू और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जोश टोंग्यू और गस एटकिंसन के अलावा क्रिस वोक्स ने एक विकेट चटकाए.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड बनाम भारत (ENG vs IND) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन भारत की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).