Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विशाखापत्तनम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 110 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli ODI Stats At Visakhapatnam: विशाखापट्टनम में कुछ ऐसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, इतने के औसत से बनाते हैं रन; यहां देखें 'रन मशीन' के आंकड़े

दूसरे मुकाबले का हाल

दूसरे वनडे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 105 रनों की शानदार पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली ने 102 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 110 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है. भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 15 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA ODI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\