क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के चौथे दिन ये टीम बनी फेवरेट

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 378/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 63 और मिचेल स्टार्क ने 77 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के चौथे दिन ये टीम बनी फेवरेट
पैट कमिंस और बेन स्टोक्स (Credit: X/ ICC)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd Test Match Day 4 Satta Bazar Favorite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में खेला जा रहा हैं. ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. चौथे दिन का खेल आज यानी 7 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: AUS vs ENG 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard, Stumps: दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर बनाए 134 रन, ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 43 पीछे, यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

तीसरे दिन का हाल

एशेज सीरीज के गाबा टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं. दूसरी पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड की टीम 43 रन से पीछे है. विल जैक्स नाबाद 4 रन और बेन स्टोक्स नाबाद 4 रन क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी तीसरे दिन 511 रन पर समाप्त हुई. ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने पारी में दहाईं अंक का आंकड़ा पार किया.

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 378/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 63 और मिचेल स्टार्क ने 77 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम पर दबाव बढ़ता गया. माइकल नेसेर, स्कॉट बोलैंड और स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए. जैक क्रॉली 44 रन बनाकर आउट हुए.

मिचेल स्टार्क ने खेली शानदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 141 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए. मिचेल स्टार्क के बल्ले से 13 चौके निकले. मिचेल स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 42 गेंदों में 33 रन जोड़े. इसके बाद स्कॉट बोलैंड के साथ 164 गेंदों में 75 रन की शानदार साझेदारी निभाई. ये मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक रहा. इंग्लैंड के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक जड़ा. मिचेल स्टार्क ने अब तक इस टीम के खिलाफ 24 टेस्ट में 688 रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AUS vs ENG 2nd Test Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AUS vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2025 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).