Indian National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, Asia Cup 2025 12th Match Satta Bazar Favourite Team: एशिया कप 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला आज यानी 19 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. लीग स्टेज में टीम इंडिया ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, वहीं ओमान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की अगुवाई जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Oman 12th Match, Asia Cup 2025 Key Players To Watch Out: ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ओमान को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया, दुबई में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
टीम इंडिया एशिया कप 2025 के सुपर-फोर स्टेज में पहुंचने वाली पहली टीम थी. टीम इंडिया ने अपना अभियान यूएई के खिलाफ नौ विकेट की जीत से शुरू किया था. इसके बाद, टीम इंडिया ने अपने अगले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. आज के मुकाबले में टीम इंडिया प्रबल दावेदार है. यह मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, इसलिए वे कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है.
दूसरी तरफ, ओमान की टीम इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है. पाकिस्तान के खिलाफ ओमान 93 रन से हारा था. इसके बाद यूएई के खिलाफ मैच में ओमान की टीम 42 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ओमान अब टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपने अभियान का अंत करना चाहेगा.
टीम इंडिया और ओमान का हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs OMN T20I Head To Head)
टीम इंडिया और ओमान के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. यह पहला मौका हैं, जब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ टकराएंगी.
टीम इंडिया बनाम ओमान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs OMN Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs OMN Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन ओमान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY