Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match Satta Bazar Favourite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड (England) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 1st Test Match Winner Prediction: वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंचे थे. मंगलवार को गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियां देखी, शुभमन गिल ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को आराम लिया.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (IND vs WI Test Series Schedule)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन का खेल शाम तक जारी रहेगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Test Head To Head Record)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया के हाथ 23 टेस्ट लगे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा है लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2022 में मात दी थी. वहीं भारत में वेस्टइंडीज ने आखिरी जीत दिसंबर 1994 में हासिल की थी. इस बार भी वेस्टइंडीज की टीम खाली हाथ ही लौट सकती है, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमें बड़ा अंतर है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. वहीं वेस्टइंडीज टीम की टेस्ट रैंकिंग में आठवें नंबर पर है.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (IND vs WI 1st Test Key Players To Watch)
अहमदाबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं. टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा 4000 रन और 50वां घरेलू टेस्ट खेल सकते हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह 10 विकेट और 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बना सकते हैं. शुभमन गिल 10वां टेस्ट शतक बना सकते हैं.
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs WI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (IND vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY