Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्बेन में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 48 रन से जीत मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. इसी तरह कप्तान सूर्यकुमार भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 45th T20I Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 8 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. दूसरे मैच में मजबान टीम ने दर्ज की थी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं.

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 48 रन से जीत मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. इसी तरह कप्तान सूर्यकुमार भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और आर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी.

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

पिछले मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में गिल से काफी उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह एक और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श कमाल की फॉर्म में हैं. मार्श से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है. ग्लेन मैक्सवेल के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी. ट्रेविस हेड एशेज सीरीज की तैयारियों के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS T20I Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 36 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 16 मुकाबलों में 10 में टीम इंडिया और पांच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. तटस्थ स्थान पर पांच मैचों में तीन में टीम इंडिया और 22 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs AUS Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs AUS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन टीम इंडिया बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\