Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी, लेकिन इस मुकाबले में रजत पाटीदार की वापसी हो सकती है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में हार झेली है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब टॉप-2 में जगह मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को नौ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (SRH vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी, लेकिन इस मुकाबले में रजत पाटीदार की वापसी हो सकती है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SRH vs RCB Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.