Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 97 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. इंग्लैंड की टीम को 45 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को 46 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, चार मैच बेनतीजा रहा हैं और दो मैच टाई पर समाप्त हुए.

New Zealand vs England(Photo Credit: X/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

पहले वनडे मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 35.2 ओवरों में महज 223 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 135 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 224 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 36.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 78 रनों की धुआंधार पारी खेली.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड वनडे इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 97 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. इंग्लैंड की टीम को 45 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को 46 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, चार मैच बेनतीजा रहा हैं और दो मैच टाई पर समाप्त हुए.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NZ vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\