Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite?: रांची में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 1st ODI Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया अब 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं. तीन मैचों की आगामी सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 20,000 रन बनाने के बेहद करीब हैं. हिटमैन वनडे सीरीज में कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं.
टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर वनडे में भी अपने दबदबे को जारी रखना चाहेगा. दोनों टीमों की तैयारियों के बीच इस सीरीज में कुछ खिलाड़ी खास ध्यान खींचने वाले हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.
टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. विराट कोहली और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में आर्शदीप सिंह और हर्षित राणा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और वाशिंगन सुंदर को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान टेम्बा बावुमा भी बड़ी पारी खेलेकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर लुंगी एनगिडी और मार्काे यानसन के हाथों में होगी.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA ODI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.