Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 7 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मैच में एक बार फिर संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए संजू सैमसन को बैक टू बैक लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं और अब फाइनल मैच में भी सभी की नजरें उनपर होंगी.

संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sanju Samson Records Against New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women Only Test Live Score Update: पर्थ में टीम इंडिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक, यहां देखें स्कोरकार्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 7 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मैच में एक बार फिर संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए संजू सैमसन को बैक टू बैक लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं और अब फाइनल मैच में भी सभी की नजरें उनपर होंगी और भारतीय खेमा उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद करेगा. तो चलिए इससे पहले आपको संजू सैमसन के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन किया है?

धमाकेदार फॉर्म में संजू सैमसन

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. संजू सैमसन ने पिछले दो अहम मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और जमकर रन बनाए और दोनों ही मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. टूर्नामेंट में अब तक संजू सैमसन ने कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें 77.33 के औसत और 201.73 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने दो अर्धशतक लगाए हैं और अपनी टीम की शानदार जीत के हीरो रहे हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने 97 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली थी और टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया. वहीं, गुरुवार को इंग्लैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल में एक बार फिर संजू सैमसन का बल्ला बोला और उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली, जिसमें संजू सैमसन ने आठ चौके और सात छक्के लगाए. इस दौरान संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 211.90 का रहा. दो धाकड़ पारियों के बाद अब फाइनल में भी संजू सैमसन बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाना चाहेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.इस दौरान संजू सैमसन ने आठ के औसत और 127.27 की स्ट्राइक रेट से महज 56 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने 24 रनों की हाईएस्ट इनिंग खेली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन एक बार डक पर भी आउट हुए हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है. इस दौरान संजू सैमसन ने 168.18 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए थे. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में संजू सैमसन ने 13 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में संजू सैमसन ने 25.09 के औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं. इस मैदान पर संजू सैमसन एक शतक लगा चुके हैं. वही, संजू सैमसन एक बार डक पर भी आउट हुए हैं.

संजू सैमसन पर होंगी सबकी निगाहें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाने वाला है. खिताबी मैच में एक बार फिर सभी को संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी और वह खुद भी अपने इस फॉर्म को जारी रखते हुए टीम इंडिया को खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे.

कुछ ऐसा रहा है संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल करियर

संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. संजू सैमसन अब तक 61 मैचों की 53 पारियों में 27.29 की औसत और 154.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,310 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने तीन शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन का रहा है. संजू सैमसन एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\