Sanju Samson New Milestone: आईपीएल के आगामी में संजू सैमसन बड़ी उपलब्धि के करीब, एमएस धोनी के खास क्लब में हो सकती है एंट्री

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अब आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं. सैमसन ने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ नाबाद 97 रन, इंग्लैंड टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sanju Samson New Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: How To Book IPL 2026 Ticket: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं मैच, यहां जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अब आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं. सैमसन ने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ नाबाद 97 रन, इंग्लैंड टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब उनकी नजर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने इसी फॉर्म को जारी रखते हुए एक खास रिकॉर्ड बनाने पर है.

महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में एंट्री का मौका

आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 5000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. केएल राहुल के नाम भी 5000 से ज्यादा रन हैं, लेकिन उन्होंने अपने पूरे करियर में हर मैच में विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभाई है.

कितने करीब हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन इस उपलब्धि से ज्यादा दूर नहीं हैं. उन्होंने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 4704 रन बनाए हैं. उन्हें 5000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 296 रन की जरूरत है. अगर वह यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वह आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे.

टीम और करियर में बदलाव

संजू सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल रहे थे और 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम 2022 में फाइनल तक पहुंची थी. आईपीएल 2025 सीजन के बाद संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स टीम से अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा. आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें संजू सैमसन पर होंगी कि क्या वह इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में अपनी जगह बना पाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड