इस भारतीय क्रिकेटर ने अपनी कॉलेज की मित्र को बनाया अपना लाइफ पार्टनर

भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को यहां कालेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गये

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

तिरूवनंतपुरम: भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को यहां कालेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गये. होटल में सुबह हुए इस समारोह में करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे. केरल रणजी टीम के सदस्य और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स के इस 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से पांच साल के लंबे संबंध की घोषणा की थी. संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थे.

दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिये शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा. संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था. उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक आनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक