Sandeep Lamichhane Reaches West Indies: संदीप लामिछाने अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के बाद वेस्टइंडीज पहुंचे, नेपाल के अंतिम दो ग्रुप स्टेज मैचों मे खेलेंगे, देखें पोस्ट
Sandeep Lamichhane (Photo Credit: X)

Sandeep Lamichhane Reaches West Indies: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने वेस्टइंडीज पहुंच गए हैं. अमेरिकी दूतावास ने उनका वीजा खारिज कर दिया है. जिससे उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान अमेरिका में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. बता दें की नेपाल ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा दिया है, जबकि आईसीसी T20 विश्व कप 2024 में अभी भी तीन ग्रुप-स्टेज मैच बाकी हैं. हालांकि संदीप वीजा समस्या के कारण संदीप लामिछाने श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. लेकिन वे दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (15 जून) और बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (17 जून) के खिलाफ खेल सकते हैं, जो वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे. इसकी जानकारी संदीप लामिछाने ने एक पोस्ट के जरिए दी. नीचे आप देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट: