ICC T20 World Cup 2024: नेपाल के लिए अंतिम दो लीग मैच खेलेंगे रेप केस में बरी संदीप लामिछाने, कागजी प्रक्रिया में देरी की वजह से नहीं भर सकें थे टीम के साथ उड़ान

नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप में टीम के अंतिम दो ग्रुप चरण मैचों के लिए वेस्टइंडीज में टीम से जुड़ेंगे. देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी. संदीप लामिछाने पिछले महीने दो बार देश के क्रिकेट बोर्ड और कई एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में सफल नहीं रहे.

संदीप लामिछाने (Photo Credits: Twitter)

ICC T20 World Cup 2024: नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप में टीम के अंतिम दो ग्रुप चरण मैचों के लिए वेस्टइंडीज में टीम से जुड़ेंगे. देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी. संदीप लामिछाने पिछले महीने दो बार देश के क्रिकेट बोर्ड और कई एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में सफल नहीं रहे. हालांकि, नेपाल ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि वह लामिछाने को अपने विश्व कप टीम में देर से शामिल करने की अनुमति दे, जिसे आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है. ईएसपीएनक्रिकइंफो को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने बताया है कि बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से लामिछाने को नेपाल के विश्व कप दल में जोड़े जाने की अपील की थी जिसे आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है. यह भी पढ़ें: संदीप लामिछाने अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के बाद वेस्टइंडीज पहुंचे, नेपाल के अंतिम दो ग्रुप स्टेज मैचों मे खेलेंगे, देखें पोस्ट

नेपाल को 15 और 17 जून को सेंट विंसेंट में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ खेलना है. लामिछाने कैरेबियन में ग्रुप डी के दोनों मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को पिछले सप्ताह डलास में नीदरलैंड से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह 11 जून को फ्लोरिडा में श्रीलंका से भिड़ेगा.

हालांकि लामिछाने 9 जून को ही वेस्टइंडीज़ पहुंच गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था कि वह अंतिम दो लीग मैच के लिए अपने राष्ट्रीय दल के साथ जुड़ने जा रहे हैं. उन्होंने सीएएन अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. नेपाल के सबसे हाई प्रोफ़ाइल क्रिकेटर लामिछाने को अक्टूबर 2022 में एक 18 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया था.

जनवरी 2024 में उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया गया लेकिन मई महीने में उच्च न्यायालय ने लामिछाने को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. सीएएन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें क्रिकेट खेलने की अनुमति प्रदान कर दी. सीएएन को उम्मीद थी कि लामिछाने टी20 विश्व कप दल में हिस्सा लेंगे लेकिन वीजा न मिल पाने के चलते वह शुरुआत में इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए. नेपाल के लिए 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पिनर ने 12.58 की औसत और 6.29 की इकॉनमी से 98 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड