नेहरा का नवदीप सैनी को लेकर बड़ा बयान, कहा- सैनी के पास अच्छे गेंदबाज बनने की क्षमता

नेहरा ने शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उनके अंदर एक अच्छा गेंदबाज बनने की सभी क्षमता है।

Ashish Nehra (Photo Courtesy:instagram/indiancricketfans)

कोलकाता. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें एक अच्छे गेंदबाज बनने की सभी क्षमता मौजूद है। सैनी को अंबाती रायडू, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के साथ आगामी विश्व कप के लिए स्टैंड बाई की सूची में रखा गया है।

नेहरा ने शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उनके अंदर एक अच्छा गेंदबाज बनने की सभी क्षमता है। उनके पास गति और उछाल है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल उनका मनोबल बढ़ा हुआ है विशेषकर इस प्रारूप में क्योंकि यह काफी तेज है।" यह भी पढ़े-IPL 2019: KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा- वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, अब आईपीएल पर ध्यान दें

बेंगलोर ने आईपीएल 2018 के लिए इस तेज गेंदबाज को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

नेहरा ने कहा, "वह पिछले साल नहीं खेले थे। इसलिए काफी लोग असल में उनकी क्षमता पर संदेह कर रहे थे और कह रहे थे कि आपने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा। देखिए वह आज कहां है। वह पहला स्टैंड बाई है और अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "दो मैचों से ही उनका मनोबल बढ़ गया जबकि किसी ने नहीं सोचा था कि वह अच्छा करेगा। यह आईपीएल की खूबसूरती है।"

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू