IPL 2019: KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा- वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, अब आईपीएल पर ध्यान दें
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का मानना है कि विश्व कप के लिए टीम चयन पूरा होने के बाद खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच पर ध्यान लगा सकते हैं.
IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का मानना है कि विश्व कप के लिए टीम चयन पूरा होने के बाद खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच पर ध्यान लगा सकते हैं. कार्तिक को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
कार्तिक ने शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब जबकि विश्व कप के लिए टीम चुन ली गई है तो मुझे लगता है कि अब हमारा ध्यान वापस आईपीएल पर केंद्रित है. यह एक शानदार टूर्नामेंट है. हर फ्रेंचाइजी को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने का मौका मिलता है."
यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिनेश कार्तिक की नजर में शुभमन गिल के साथ ये खिलाड़ी हैं बहुत स्टाइलिश
33 वर्षीय कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि अब फिर से सब कुछ उसी जगह पर है और खिलाड़ी अगले मैचों में शानदार प्रदर्शन करने को उत्साहित हैं." कोलकाता को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. कार्तिक ने कहा कि अब हर मैच महत्वपूर्ण है और वह एक समय पर एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं.
उन्होंने कहा, "प्रतिद्वंद्वी चाहे कोई भी हो, ऐसे समय पर आकर सभी मैच बहुत महत्वपूर्ण है. बेंगलोर एक बहुत अच्छी टीम है और हम इससे अवगत हैं. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के ऐसे समय में आकर हर मैच महत्वपूर्ण होगा और हम एक समय पर एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

