सचिन तेंदुलकर की सबसे बेहतरीन पारी: जब मास्टर ब्लास्टर ने बिना अपना फेवरेट शॉट खेले बनाये थे 241 रन, उनका अनुशासन हर किसी के लिए सबक

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन बात करें टेस्ट क्रिकेट में उनके सर्वोत्तम पारी की तो आज के युवा खिलाड़ियों को सचिन की इस पारी से बहुत कुछ सिखने को मिल सकता है.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन बात करें टेस्ट क्रिकेट में उनके सर्वोत्तम पारी की तो आज के युवा खिलाड़ियों को सचिन की इस पारी से बहुत कुछ सिखने को मिल सकता है. जी हां साल 2003-04 दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम के सदस्य रहे तेंदुलकर ने सिडनी में जमकर खेलते हुए 241 रन की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली थी. इससे पहले सचिन के बल्ले से इस दौरे पर तीन टेस्ट मैच की पांच पारियों में 16.40 की औसत से महज 82 रन आए थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सचिन के खिलाफ इस सीरीज में ऑफ साइड में गेंद रखने का प्लान बनाया था जो कि उनके लिए शुरू के मैचों में कारगर भी साबित हुआ. लेकिन इस सीरीज के आखिरी मैच की दूसरी पारी में सचिन ने ऑफ साइड की गेदों को छोड़ने का प्लान बनाया और अनुशासन पूर्वक उसका पालन भी किया. नतीजा ये रहा कि इस मैच में तेंदुलकर ने 10 घंटे से उपर बल्लेबाजी की और 436 गेदों का सामना करते हुए 241 रन की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सचिन ने 188 रन लेग साइड में बनाए और 33 में से 28 चौके भी इसी क्षेत्र में लगाए.

यह भी पढ़ें- Cricket Controversies: क्या आपको पता है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का भी नाम बॉल टेम्परिंग विवाद में घसीटा गया था

बात करें सचिन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 329 इनिंग्स में 15921 रन बनाए हैं. सचिन के बल्ले से इस दौरान 51 शतक और 68 अर्धशतक निकले. टेस्ट क्रिकेट में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 248 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन ने देश के लिए 463 वनडे मैच खेलते हुए 452 इनिंग्स में 18426 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 200 रन है. सचिन ने देश के लिए एक T20 मैच खेलते हुए 10 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल