साल 1993 में हीरो कप के सेमीफाइनल मुकाबले में की गई शानदार गेंदबाजी को सचिन तेंदुलकर ने किया याद

भारतीय टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 1993 में हीरो कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में की गई गेंदबाजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करार दी है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकबले में दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाज तेंदुलकर के इस ओवर में महज तीन रन ही बना सके.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 1993 में हीरो कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में की गई गेंदबाजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करार दी है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकबले में दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए छह रन की जरूरत थी, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाज तेंदुलकर के इस ओवर में महज तीन रन ही बना सके. सचिन तेंदुलकर के इस घातक गेंदबाजी के बदौलत मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मेहमान टीम को दो रन से शिकस्त दी थी.

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों बीस साल की उम्र का फोटो डालने का चलन चला है. इसी कड़ी में आईसीसी (ICC) ने सचिन तेंदुलकर के बीस साल वाली एक फोटो आंकड़ों के साथ पोस्ट की. इस फोटो पर सचिन ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह शानदार ओवर भी किया था.

यह भी पढ़ें- कोका कोला कप के सेमीफाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया था घमासान, देखें वीडियो

बात करें सचिन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 329 इनिंग्स में 15921 रन बनाए हैं. सचिन के बल्ले से इस दौरान 51 शतक और 68 अर्धशतक निकले. टेस्ट क्रिकेट में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 248 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन ने देश के लिए 463 वनडे मैच खेलते हुए 452 इनिंग्स में 18426 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 200 रन है. सचिन ने देश के लिए एक T20 मैच खेलते हुए 10 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में सचिन ने देश के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 145 इनिंग्स में 46 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 154 और T20 क्रिकेट में एक सफलता दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट