Why did Dhoni Bat Before Yuvraj in WC 2011 Final? सचिन तेंदुलकर ने खोले बड़े राज! जानिए वर्ल्ड कप फाइनल में MS धोनी को युवराज से पहले भेजने के पीछे क्या थी मास्टर ब्लास्टर की रणनीति?

“इसके पीछे दो कारण थे. पहला, लेफ्ट-राइट बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन दो ऑफ-स्पिनर्स को परेशान करता था. दूसरा, मुरलीधरन चेन्नई सुपर किंग्स (2008-2010) के लिए खेल चुके थे और एमएस तीन सीज़न तक उनके साथ नेट्स में बल्लेबाजी कर चुके थे.” यानी सचिन का मानना था कि धोनी को मुरलीधरन और सुरज रणदीव जैसे ऑफ-स्पिनरों को समझना आसान रहेगा, साथ ही लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी श्रीलंकाई गेंदबाजों को दबाव में डालेगा.

Sachin Tendulkar(Photo Credit: X/Twitter)

Why did Dhoni Bat Before Yuvraj in WC 2011 Final? भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सामने आया था, जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी करने उतरकर खेल की दिशा ही बदल दी थी. धोनी का वह नाबाद 91 रनों का ऐतिहासिक पारी खेलना आज भी हर भारतीय फैन के दिल में बसा है. लेकिन यह रणनीति दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की सोच का नतीजा थी, जिसने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप दिलाया. सचिन ने हाल ही में Reddit के ‘Ask Me Anything’ (AMA) सेशन में इस राज़ से पर्दा उठाया. एक यूज़र ने सवाल किया कि उन्होंने उस समय कोच गैरी कर्स्टन को क्यों सुझाव दिया था कि धोनी को युवराज से पहले भेजा जाए? सचिन तेंदुलकर ने Reddit AMA में की अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंदोक के साथ सगाई की पुष्टि, जानें मास्टर ब्लास्टर ने क्या कहा?

इस पर सचिन ने जवाब दिया, “इसके पीछे दो कारण थे. पहला, लेफ्ट-राइट बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन दो ऑफ-स्पिनर्स को परेशान करता था. दूसरा, मुरलीधरन चेन्नई सुपर किंग्स (2008-2010) के लिए खेल चुके थे और एमएस तीन सीज़न तक उनके साथ नेट्स में बल्लेबाजी कर चुके थे.” यानी सचिन का मानना था कि धोनी को मुरलीधरन और सुरज रणदीव जैसे ऑफ-स्पिनरों को समझना आसान रहेगा, साथ ही लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी श्रीलंकाई गेंदबाजों को दबाव में डालेगा.

फाइनल का रोमांचक सफर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्धने की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 274/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई. वीरेंद्र सहवाग दूसरी ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, और जल्द ही लसिथ मलिंगा ने सचिन तेंदुलकर (18) को भी पवेलियन भेज दिया. टीम का स्कोर 31/2 हो चुका था. इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े, लेकिन कोहली (35) का विकेट गिरते ही स्कोर 114/3 हो गया. यहीं पर मास्टरस्ट्रोक सामने आया. जब धोनी युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे.

धोनी और गंभीर ने मिलकर 109 रनों की साझेदारी की. गंभीर ने 97 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. अंत में धोनी ने युवराज के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी की और छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई. धोनी 91* रन बनाकर नाबाद लौटे. सचिन तेंदुलकर का यह सुझाव भारतीय क्रिकेट की किस्मत बदलने वाला साबित हुआ. उनकी दूरदर्शिता और धोनी की कप्तानी पारी ने 1983 के बाद पहली बार भारत को वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड