SA vs PAK 2nd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबल आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन(Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. पहले वनडे में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए.

South Africa vs Pakistan (Photo Credits: @ProteasMenCSA/X) ·

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबल आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन(Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. पहले वनडे में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने 49.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब दूसरे वनडे को जीतकर साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज में बराबरी करने पर होगी. जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा ज़माने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs WI W 3rd T20 2024 Live Streaming: आज तीसरे टी20 में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान टीम वनडे में 84 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 84 में से 52 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 31 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है दक्षिण अफ्रीका की टीम ज्यादा मजबूत है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

न्यूलैंड्स, केप टाउन - पिच रिपोर्ट

न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की सतह पर ज़्यादा गति और उछाल वाली होती है. यह मैच दोपहर से शुरू ऐसे में धूप सतह ट को सूखा कर इसे बल्लेबाज़ी के अनुकूल बना देगी, खासकर पहले हाफ़ के दौरान. वहीं दूसरी पारी में यांनी की शाम को तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है और इसके बाद बीच के ओवर में स्पिनर्स को कुछ टर्न मिलेगा. अब तक सभी पुरुष वनडे मैचों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत कुल स्कोर 237 रहा है. पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने यहां 30 मैच जीते हैं, जबकि पीछा करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

दक्षिण अफ्रीका की और से रासी वैन डेर डुसेन एक अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा टोनी डी ज़ोरज़ी और रयान रिकेलटन को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. ये दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक दोनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब् हैं. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान को भी आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसन और एंडिले फेहलुकवायो भी एक अच्छा विकल्प होंगे. पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब और सलमान आगा अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, तबरेज़ शम्सी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, नसीम शाह इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन और . इसके अलावा मोहम्मद रिजवान का भी विकल्प है. (तीनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, बाबर आजम, टोनी डी ज़ोरज़ी (टोनी डी ज़ोरज़ी की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: मार्को जेनसन, सईम अयूब और आगा सलमान, एडेन मार्कराम (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: कगिसो रबाडा, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

कप्तान और उपकप्तान: मार्को जेनसन (कप्तान), एडेन मार्कराम (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, तबरेज़ शम्सी

पाकिस्तान: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान आगा, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट