SA vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत के बाद डेल स्टेन ने कागिसो रबाडा की सराहना की, देखें पोस्ट

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शुक्रवार 22 जून को सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की सात विकेट से जीत में शानदार गेंदबाजी के लिए कागिसो रबाडा की जमकर प्रशंसा की.

SA vs ENG (Photo Credit: @ProteasMenCSA )

SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शुक्रवार 22 जून को सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की सात विकेट से जीत में शानदार गेंदबाजी के लिए कागिसो रबाडा की जमकर प्रशंसा की. यह भी पढ़ें: SA Best ENG ICC T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, क्विंटन डिकॉक ने खेली ताबड़तोड़ पारी

बता दें की इस मैच में टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकशान पर 163 रन बनाए. जवाब में 163/6 का स्कोर हैरी ब्रूक (53) और लियाम लिविंगस्टोन (3) की आतिशी पारियों के बावजूद इंग्लैंड को 156/6 बना पाई. 17वें ओवर के अंत तक, इंग्लैंड के हाथ में जीत थी. हालांकि, 18वें ओवर में कागिसो रबाडा की गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पासा पलट दिया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए और लियाम लिविंगस्टोन का अहम विकेट लिया. जबकि अंतिम ओवर में एनरिक नोर्टजे ने हैरी ब्रूक को आउट करके प्रोटियाज की जीत पक्कीं की.

डेल स्टेन ने कागिसो रबाडा की सराहना की:

इस दौरान मैच के बाद अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर डेल स्टेन ने कहा कि "एक आक्रामक रबाडा एक विजयी दक्षिण अफ्रीका टीम के बराबर है. जब वह परवाह नहीं करता है, और उसने आज यह दिखाया, तो हम निश्चित रूप से जीतेंगे."

बता दें की कागिसो रबाडा ने अपने चार ओवरों में 8 की इकॉनमी रेट के साथ 2/32 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि केशव महाराज ने चार ओवरों में 6.2 की इकॉनमी रेट के साथ 25 रन देकर दो विकेट लिए. ओटनील बार्टमैन और एनरिक नोर्टजे ने भी एक-एक विकेट चटकाए. इस मैच में क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. क्विंटन डी कॉक ने 38 गंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमे 4 छक्के और 4 चौके लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Legends Pro T20 League 2026: गोवा में खेली जाएगी लीजेंड्स प्रो टी20 लीग, हरभजन सिंह -शिखर धवन समेत ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Winner Prediction: पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\