क्रिकेट

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में मौसम बनेगा रोमांच का तड़का या बारिश बिगाड़ेगी खेल, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लीग चरण में 9 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में मौसम बनेगा रोमांच का तड़का या बारिश बिगाड़ेगी खेल, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
Raipur Stadium

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Mullanpur Weather Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित होने वाला है, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को नौ मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं. दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में 57 रन से जीत हासिल की थी. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी बार आईपीएल 2023 में हराया था.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 55 रन से शानदार जीत मिली थी. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया था. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और रियान पराग मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Maharaja Yadavindra Singh Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच रेत से तैयार की गई है, जिसके कारण यहां तेज गेंदबाजों को स्पिनरों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि, बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए इस पिच पर समान अवसर मौजूद रहते हैं. बल्लेबाजों को शुरुआत में अपनी नजरें जमानी पड़ सकती हैं. ऐसे में फैंस को एक संतुलित और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मुल्लांपुर का मौसम (Mullanpur Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 मई को मुल्लांपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 217.61 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. वहीं, ध्रुव जुरेल ने पिछले 10 मुकाबलों में 282 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने पिछले 10 मैचों में 447 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं. वहीं, साकिब हुसैन ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).