क्रिकेट

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम

आरसीबी की टीम 18 अंकों के साथ +0.783 की स्ट्राइक रेट के साथ पहले नंबर पर कब्जा किया. वहीं गुजरात टाइटंस ने 18 अंकों के साथ +0.695 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया था. अब ये दोनों टीमों क्वालीफायर 1 में एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इस मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों की कमोजरियों के बारे में बातने वाले हैं. तो खिलाड़ियों के आंकड़ों के जरिए दोनों टीमों की कमजोर कड़ी के बारे में जानते हैं.

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier 1: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का क्वालीफायर 1 मुकाबला मंगलवार यानी 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के चलते लीग स्टेज पर पहले पायदान पर रही है दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और 18 अंकों के साथ दूसरा नंबर हासिल किया है. दोनों टीमें क्वालीफायर 1 मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

मंगलवार यानी 26 मई को आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच होने वाला है. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी, वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल संभालते हुए दिखाई देंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमों ने लीग स्टेज में टॉप 2 में कब्जा किया है.

आरसीबी की टीम 18 अंकों के साथ +0.783 की स्ट्राइक रेट के साथ पहले नंबर पर कब्जा किया. वहीं गुजरात टाइटंस ने 18 अंकों के साथ +0.695 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया था. अब ये दोनों टीमों क्वालीफायर 1 में एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इस मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों की कमोजरियों के बारे में बातने वाले हैं. तो खिलाड़ियों के आंकड़ों के जरिए दोनों टीमों की कमजोर कड़ी के बारे में जानते हैं.

स्पिन डिपार्टमेंट बना आरसीबी की कमजोरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम का बैंटिग ऑर्डर और पेस अटैक काफी ज्यादा मजबूत है. वहीं टीम की सबसे बड़ी कमजोरी टीम की स्पिन गेंदबाजी है. आरसीबी के लिए इस सीजन स्पिन डिपार्टमेंट ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है.

आरसीबी के पास प्रमुख स्पिन गेंदबाज की भूमिका में सुयश शर्मा हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 12 मैच खेले हैं. इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ 9 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 40.5 ओवर गेंदबाजी की है और 376 रन दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.20 की इकॉनमी के साथ रन दिए हैं.

आरसीबी के लिए दूसरे स्पिन गेंदबाज की भूमिका में क्रुणाल पांड्या नजर आ रहे हैं, जिन्होंने 14 मुकाबले खेले और सिर्फ 11 विकेट हासिल कर पाए हैं. उन्होंने भी 43 ओवर में 386 रन दिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.97 रही है. ऐसे में टीम का स्पिन डिपार्टमेंट कमोजर कड़ी नजर आता है.

ये फिनिशर है गुजरात टाइटंस की कमजोरी

गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया फिनिशिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं. राहुल तेवतिया टीम के लिए नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं. राहुल तेवतिया के ऊपर अंतिम ओवर्स में चौके और छक्कों के जरिए तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का जिम्मा होता है. लेकिन राहुल तेवतिया इस सीजन टीम के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

राहुल तेवतिया ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए 13 मैचों की 12 पारियों में सिर्फ 98 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल तेवतिया का बेस्ट स्कोर नाबाद 27 रहा है. राहुल तेवतिया के बल्ले से इस सीजन कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है. राहुल तेवतिया का औसत 19.60 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 130.66 का रहा है. ऐसे में राहुल तेवतिया टीम की कमजोर कड़ी बने हुए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT Qualifier 1 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).