क्रिकेट

RR vs CSK IPL 2025 Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 11वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह तीसरा मैच होगा.

RR vs CSK IPL 2025 Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
CSK (pHOTO: @ChennaiIPL/x)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 11वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह तीसरा मैच होगा. राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही है. राजस्थान रॉयल्स को अपने शुरूआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में रियान पराग के कप्तानी में राजस्थान की टीम इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. चेन्नई ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: DC vs SRH IPL 2025 Live Streaming: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 30 मार्च कोगुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 के 11वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).