Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक पांच टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, आरसीबी की टीम महज एक मैच ही अपने नाम कर सकीं हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Delhi Capitals (WPL), Womens Premier League 2025 14th Match: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम ने अब तक पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं और तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली ने पांच में से तीन मैच जीते हैं और दूसरे स्थान पर है. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब दिल्ली ने बैंगलोर को 2 विकेट से हराया था. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB vs DC, WPL 2025 14th Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज मचाएंगी तांडव या आरसीबी की घातक गेंदबाजी मारेगी बाजी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने चार मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है, जबकि आरसीबी ने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर मौजूद है.
इस सीजन में आरसीबी की टीम अब तक उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन से गुजरी है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अब तक बड़ी पारी खेलने में असफल रहीं हैं. एलिस पेरी और रिचा घोष टीम की मिडिल आर्डर की ताकत हैं और उनके प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर करेगा. गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और किम गर्थ की जोड़ी तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेगी, जबकि स्पिन विभाग में जॉर्जिया वेयरहैम और स्नेह राणा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
दूसरी तरफ, इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई है. कप्तान मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार अच्छी शुरुआत दी है. जेमिमा रोड्रिग्स और एनाबेल सदरलैंड दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल आर्डर की मजबूत कड़ी हैं, जबकि जेस जोनासन और शिखा पांडे गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगी. टीम की गेंदबाजी में मारिज़ाने कैप और टिटास साधु भी प्रभावशाली साबित हुई हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB W vs DC W Head To Head)
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक पांच टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, आरसीबी की टीम महज एक मैच ही अपने नाम कर सकीं हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
पिछले पांच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल मैच
13 मार्च 2023: दिल्ली कैपिटल्स (154/4) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (150) को 6 विकेट से हराया
29 फरवरी 2024: दिल्ली कैपिटल्स (194/5) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (169/9) को 25 रनों से हराया
10 मार्च 2024: दिल्ली कैपिटल्स (181/5) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (180/7) को 1 रन से हराया
17 मार्च 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (115/2) ने दिल्ली कैपिटल्स (113) को 8 विकेट से हराया
17 फरवरी 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (146/2) ने दिल्ली कैपिटल्स (141) को 8 विकेट से हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

