Rohit Sharma New Milestone: हिटमैन का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड; वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में मारी एंट्री
रोहित शर्मा अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,125 रन बना चुके हैं. इनमें से 16 हजार से अधिक रन रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए हैं, जबकि बाकी रन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए आए हैं. लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे रोहित अब भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनर्स में अपनी जगह और मजबूत करते जा रहे हैं.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match Highlights: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, अफगानिस्तान की टीम सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND-W vs PAK-W Dream11 Prediction, T20 World Cup 2026 6th Match: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होगी रोमांचक जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भले ही रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. भले ही उनकी पारी लंबी नहीं चली, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका नाम और ऊंचा कर दिया. रोहित ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.
सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले ओपनर बने रोहित शर्मा
बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मुकाबले में भारत को 195 रन का लक्ष्य मिला था. पारी के तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपने 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले ओपनर बन गए.
रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि केवल 384 पारियों में हासिल की, जबकि डेविड वॉर्नर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 390 पारियां खेली थीं. इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं.
बतौर ओपनर सबसे तेज 16 हजार इंटरनेशनल रन
रोहित शर्मा – 384 पारी
डेविड वॉर्नर – 390 पारी
ग्रीम स्मिथ – 392 पारी
वीरेंद्र सहवाग – 394 पारी
क्रिस गेल – 415 पारी
वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हुए 'हिटमैन'
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए 16 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. भारतीय खिलाड़ियों में उनसे पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे. अब रोहित शर्मा, सहवाग को पीछे छोड़ भारत के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय ओपनर बनने से महज 110 रन दूर हैं.
एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि रोहित शर्मा भारत की ओर से खेलते हुए बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सहवाग ने अपने करियर में ओपनर के रूप में कुल 15,758 रन भारत के लिए बनाए थे, जबकि उनके कुछ रन एशियन इलेवन और आईसीसी इलेवन की ओर से खेलते हुए आए थे.
औसत और स्ट्राइक रेट में भी सबसे आगे
रोहित शर्मा का दबदबा सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है. 16 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर्स में उनका स्ट्राइक रेट 93.03 है, जो इस सूची में सबसे बेहतर है. वहीं औसत के मामले में भी रोहित सबसे आगे हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 45.22 का है, जो इस उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य सभी ओपनर्स से ज्यादा है.
रोहित शर्मा अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,125 रन बना चुके हैं. इनमें से 16 हजार से अधिक रन रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए हैं, जबकि बाकी रन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए आए हैं. लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे रोहित अब भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनर्स में अपनी जगह और मजबूत करते जा रहे हैं.