क्रिकेट

Rohit Sharma Stats Against Sunil Narine In IPL: आईपीएल इतिहास में सुनील नारायण के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें मुंबई इंडियंस के 'हिटमैन' के आकंड़ें

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएंगे. रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे. इस सीजन में भी रोहित शर्मा को केकेआर के स्टार गेंदबाज सुनील नारायण परेशान कर सकते हैं.

Rohit Sharma Stats Against Sunil Narine In IPL: आईपीएल इतिहास में सुनील नारायण के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें मुंबई इंडियंस के 'हिटमैन' के आकंड़ें
रोहित शर्मा और सुनील नारायण (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है. सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए कमर कस ली है. आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. इस सीजन यानी आईपीएल 2025 में कुल पांच टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी. इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से होगा. आईपीएल का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं क्योंकि ये एक ऐसी लीग है जहां दो महीने से भी अधिक समय तक फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. Rohit Sharma New Milestone In IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं 'हिटमैन'; देखें आकंड़ें

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएंगे. रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे. इस सीजन में भी रोहित शर्मा को केकेआर के स्टार गेंदबाज सुनील नारायण परेशान कर सकते हैं, क्योंकि सुनील नारायण के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है.

आईपीएल में सुनील नारायण के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल में रोहित शर्मा का सुनील नारायण के खिलाफ बेहद ही खराब रहा है. केकेआर के दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ रोहित शर्मा का आईपीएल में औसत महज 17.87 का रहा है. सुनील नारायण के खिलाफ रोहित शर्मा 21 पारियों में 106.71 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 141 रन ही बना सके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा को सुनील नारायण को 8 बार पवेलियन भेजा हैं. यह आईपीएल इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को आउट करने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. आज तक किसी भी गेंदबाज ने एक बल्लेबाज को इतनी बार आउट नहीं किया है. इसके अलावा सुनील नारायण के खिलाफ रोहित शर्मा अबतक महज दो ही छक्के लगा सके हैं.

वानखेड़े स्टेडियम और ईडन गार्डन्स में सुनील नारायण के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी सुनील नारायण के खिलाफ खराब रिकॉर्ड रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में सुनील नारायण ने आठ पारियों में पांच बार रोहित शर्मा को आउट कर चुके हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा का औसत सुनील नारायण के खिलाफ 10.40 का है. वहीं केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में सुनील नारायण ने रोहित शर्मा को सिर्फ एक बार आउट किया है.

आईपीएल में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा और सुनील नारायण का प्रदर्शन

बता दें कि केकेआर के स्टार आलराउंडर सुनील नारायण ने अब तक 177 आईपीएल मैचों में 6.73 की शानदार इकॉनमी से 180 विकेट हासिल किए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 257 आईपीएल मैचों में 29.72 की औसत से कुल 6628 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से दो शतकीय और 43 अर्धशतकीय पारियां निकल चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).