क्रिकेट

Rohit Sharma Stats Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 पारियों में 128.55 की स्ट्राइक रेट से 896 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा है. रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे.

Rohit Sharma Stats Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 38th Match: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए दो और कांटे की टक्कर की तैयार है. दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सात मैचों में तीन जीते हैं और चार हारे हैं. छह अंकों के साथ मुंबई अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति अच्छी नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सात मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 10वें नंबर पर है. अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स जीतती है तो वह आठवें पायदान पर आ जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

आईपीएल इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अबतक कुल 88 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 54 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं और 33 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान अब तक 25 मुकाबले खेले हैं. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स को 13 मैच में जीत मिली है. 12 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 220 रन है.

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 पारियों में 128.55 की स्ट्राइक रेट से 896 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा है. रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलने उतरे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लाडले बल्लेबाज रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

सीएसके के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे. रोहित शर्मा इस मैच में सीएसके की गेंदबाजों की पिटाई कर सकते हैं. रोहित को ऐसे भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन बनाना पसंद है. शिखर धवन और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

बता दें कि सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा 1000 रन बनाने के बेहद की करीब हैं. आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित शर्मा हजार के आंकड़े को आसानी से छू सकते हैं. सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा अब तक 34 मैचों में कुल 896 रन बना चुके हैं. रोहित शर्मा को 1000 के आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 104 रनों की जरूरत है. रोहित शर्मा अगर मैदान में टिक गए तो एक ही मैच में इस आंकड़े को छू सकते हैं.

कुछ ऐसा रहा रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक 263 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुल 6710 रन बनाए हैं. इस बिच रोहित शर्मा के बल्ले से दो शतक और 43 अर्धशतक निकल चुके है. वहीं रोहित शर्मा इस दौरान 280 छक्के जड़ चुके हैं. आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. जबकि 357 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व घातक बल्लेबाज क्रिस गेल पहले पायदान पर काबिज हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).