भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- अगले दो T20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित कप्तानी के लिए मेरी पहली पसंद

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले दो टी 20 विश्व कप के लिए भारत का कप्तान बनाना चाहिए. गावस्कर ने साथ ही कहा कि वह लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को टी 20 प्रारूप का उपकप्तान बनने के रूप में अपनी पसंद के तौर पर देखते हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

मुंबई, 29 सितम्बर: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले दो टी 20 विश्व कप के लिए भारत का कप्तान बनाना चाहिए. गावस्कर ने साथ ही कहा कि वह लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को टी 20 प्रारूप का उपकप्तान बनने के रूप में अपनी पसंद के तौर पर देखते हैं. गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, "मेरे ख्याल से अगले दो विश्व कप के लिए रोहित कप्तान होने चाहिए. आप ऐसा कह सकते हैं क्योंकि विश्व कप लगातार होने हैं. एक अगले महीने होना है और दूसरा अगले साल होना है. आप ऐसे समय ज्यादा कप्तान नहीं बदलना चाहेंगे. इन दोनों टी 20 विश्व कप के लिए कप्तान के रूप में रोहित मेरी पसंद होंगे."

रोहित की कप्तानी में भारत ने 2018 में निदहास ट्रॉफी और एशिया कप जीता था. गावस्कर ने इसके साथ ही टीम के उपकप्तान के रूप में राहुल और पंत का नाम लिया.

यह भी पढ़ें- Anil Kumble नहीं बनेंगे भारतीय टीम के मुख्य कोच, जानें वजह

गावस्कर ने कहा, "मैं राहुल को उपकप्तान के तौर पर देखता हूं. पंत भी मेरे दिमाग में हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व अच्छे से किया है और वह एनरिच नॉत्र्जे और कैगिसो रबादा का सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. राहुल और पंत ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं उपकप्तान के तौर पर देखता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड