Rohit Sharma ने पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI ने की पुष्टि

भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह आस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं. बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. वैसे शुक्रवार को ही रोहित के टेस्ट पास करने की खबर आ गई थी, लेकिन बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह आस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं. बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. वैसे शुक्रवार को ही रोहित के टेस्ट पास करने की खबर आ गई थी, लेकिन बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. बोर्ड ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर रोहित के फिट होने की पुष्टि की. बीसीसीआई ने बयान में लिखा है, "भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) अपनी रीहैब प्रक्रिया पूरी कर ली है और वह फिट हैं." रोहित को आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी। वह 19 नवंबर से एनसीए में रीहैब पर थे.

बयान में कहा गया है, "एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की फिजिकल फिटनेस से पूरी तरह से संतुष्ट है. मेडिकल टीम ने उन्हें बल्लेबाजी, फील्डिंग और विकेटों के बीच दौड़ जैसे पैमानों पर परखा है और उनकी स्थिति से वह संतुष्ट है. उन्हें हालांकि अपनी ताकत पर काम करना होगा."

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Test Series 2020-21: एडिलेड टेस्ट के बाद घर लौटेंगे कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा को मिला टीम इंडिया में मौका

आस्ट्रेलिया पहुंचने पर वह दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहेंगे और फिर टीम के साथ जुडेंगे. बयान में लिखा गया है, "दो सप्ताह के क्वारंटीन के लिए उन्हें डिटेल प्रोग्राम दिया गया है. क्वारंटीन के बाद मेडिकल टीम एक बार फिर उनकी जांच करेगी और इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके हिस्सा लेने पर फैसला करेगी."

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran Conflict: इज़राइल-ईरान तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे (Watch Videos)

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

\