क्रिकेट

Rohit Sharma Milestone: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतते ही रोहित शर्मा इस मामले में एमएस धोनी की कर लेंगे बराबरी, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अफगानिस्तान के लिए इंदौर में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला करो या मरो वाला है.

Rohit Sharma Milestone: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतते ही रोहित शर्मा इस मामले में एमएस धोनी की कर लेंगे बराबरी, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 11 जनवरी को मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को इंदौर (Indore) में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा.

अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अफगानिस्तान के लिए इंदौर में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला करो या मरो वाला है. IND vs AFG 2nd T20I Stats And Record Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्थान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीत लेती हैं, तो कप्तान रोहित शर्मा इसी के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी भारत की तरफ से अब तक सबसे सफल कप्तान रहे हैं. एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 41 टी20 मैच जीते हैं.

अभी इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 40 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में जीत हासिल करने के साथ रोहित शर्मा बतौर कप्तान एमएस धोनी के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं यदि इस सीरीज का आखिरी मुकाबला भी टीम इंडिया अपने नाम कर लेती है तो रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम दर्ज है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भी टीम इंडिया ने 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुकी हैं.

क्लीन स्वीप पर रोहित शर्मा करेंगे इस रिकॉर्ड की बराबरी

अगर टीम इंडिया अफगानिस्तान को तीनों मुकाबलों में हराकर क्लीन स्वीप करती है तो रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे. अब तक इस मामले में रोहित शर्मा से आगे अफगानिस्तान के असगर अफगान, पाकिस्तान के बाबर आजम, युगांडा के ब्रायन मसाबा और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन हैं. रोहित तीनों मैच जीतने के साथ इन दिग्गजों की बतौर कप्तान बराबरी करने में सफल हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).