IND vs SA 2nd Test Match 2019: पुणे टेस्ट के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, बीच मैदान में घुसा युवक
भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए.
India vs South Africa 2nd Test Match 2019: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए. यह घटना उस समय की है, जब सेनुरान मुथुसामी के आउट होने के बाद वेरनान फिलेंडर ने मैदान का रुख किया था.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस सीरीज के दौरान यह इस तरह की तीसरी घटना है. विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दरान एक फैन मैदान में घुस गया था और कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया था. यही नहीं, उसने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की थी. यह भी पढ़ें- IND vs SA Women’s 1st ODI Match 2019: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से रौंदा
इससे पहले, इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मोहाली में फैन्स के मैदान में घुसने की घटनाओं के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

